{"_id":"6a5a79aa147b77cef2020feb","slug":"success-comes-through-learning-and-innovation-vice-chancellor-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128265-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखने और नवाचार से मिलेगी सफलता : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीखने और नवाचार से मिलेगी सफलता : कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से नए एमबीए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं, शोध के अवसर, नवाचार और उद्योग जगत से जुड़ने के मंच उपलब्ध कराता है।
छह दिवसीय यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम 21 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत संस्कृति, पाठ्यक्रम, सुविधाओं और भविष्य में रोजगार व उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है।
स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता तंवर ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करती है।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष माथुर ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. आनंद शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यार्थियों को एमबीए पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, रोजगार कौशल और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी गई।