{"_id":"6a0ca8a9061cc9eb0503b660","slug":"accused-of-beating-and-kidnapping-a-police-constable-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140122-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस जवान से मारपीट कर अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस जवान से मारपीट कर अपहरण का आरोप
विज्ञापन
फोटो नंबर-05आंख पर चोट के निशान दिखाता पुलिस जवान निलेश। संवाद
- फोटो : टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। अटेली थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के एक जवान के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित जवान ने गांव के कुछ युवकों पर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने, बेरहमी से पिटाई करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
मामले में थाना अटेली पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। गांव मोहम्मदपुर निवासी निलेश हरियाणा पुलिस में मेवात के नगीना थाना में एसएचओ के ड्राइवर हैं।
उन्हाेंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों कृष्ण, राजपाल और संजीत के साथ खेत के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान सिलारपुर की ओर से आई एक काले रंग की थार गाड़ी वहां रुकी। गाड़ी में सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई के बाद वे अपने घर लौट गए। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे प्रदीप उर्फ जुर्राट ने उसके दोस्त कृष्ण को फोन कर निलेश को बुलाया। जब निलेश और कृष्ण पानी की टंकी के पास पहुंचे तो आरोपियों ने स्विफ्ट गाड़ी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की।
शिकायत में कहा गया है कि प्रदीप उर्फ जुर्राट, अंकित उर्फ जाट, अमित बजाड़ और अन्य युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और निलेश को जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां डंडों और पाइप से उनकी पिटाई की गई। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
बाद में घायल जवान को गांव के श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। घायल का पहले अटेली के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया जहां से उसे नारनौल नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos