सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by contaminated drinking water supply, villagers of Mandhana village submitted a memorandum.

Mahendragarh-Narnaul News: दूषित पेयजल सप्लाई से परेशान गांव मंढाणा के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Troubled by contaminated drinking water supply, villagers of Mandhana village submitted a memorandum.
फोटो नंबर-07नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते मंढाणा निवासी चांदराम भोड़ीवाल। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक कार्यकर्ता चांदराम भोड़ीवाल मंढाणा ने अनुसूचित जाति बस्ती मंढाणा में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार सृष्टि दोहन मलिक को सौंपा गया।
Trending Videos

ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती में अशुद्ध और बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदराम भोड़ीवाल ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मंढाणा के सरपंच और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति बस्ती के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से तुरंत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और खराब पानी की सप्लाई बंद करने की मांग की। इस अवसर पर कॉमरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed