सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Profile update process started in Government ITI

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय आईटीआई में प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया शुरू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Profile update process started in Government ITI
फोटो संख्या:53 शहर ​स्थित राजकीय आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विभाग की ओर से जून के पहले सप्ताह में पोर्टल खोला जाएगा। इसके लिए संस्थानों में प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया चल रही है। मई के अंत तक दाखिला शेड्यूल जारी होगा।
Trending Videos


बता दें कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला के लिए जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद जुलाई में दाखिला के लिए मेरिट सूची जारी होगी और युवा अपना दाखिला सुनिश्चित कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल संस्थान पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूरी करने में जुटे हुए हैं। इस प्रोफाइल में प्रशिक्षुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी हर संस्थान की साइट पर जाकर ट्रेड और सीटों की स्थिति की जांच सकेंगे। अतिरिक्त सुविधाओं की जानकारी भी युवाओं को यहीं से मिल पाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में महेंद्रगढ़ शहर में दो राजकीय आईटीआई हैं। इनमें एक ब्वायज तो दूसरी गर्ल्स आईटीआई है। दोनों आईटीआई में मुख्य ट्रेड हैं। ब्वायज आईटीआई में 692 सीटें हैं और इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, कोपा, मैकेनिक, कारपेंटर, स्टेनो आदि ट्रेड संचालित की जा रही हैं।
वहीं, महिला आईटीआई में 204 सीटें हैं और कटाई, सिलाई, कोपा, स्टेनो आदि ट्रेड संचालित की जा रही हैं। अब दाखिले के समय संस्थानों की ओर से ट्रेड अनुसार सीटों की प्रदर्शित की जाएंगी। नए सत्र में ट्रेड व सीटें बढ़ने की संभावना भी है।
----
दाखिला के लिए जरूरी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- पहचान पत्र
- 10वीं व 12वीं मार्कशीट
- डोमिसाइल
- फोटो
- खाता कॉपी
-----------
- वर्जन:
जिले की सभी आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग की ओर से जून के पहले सप्ताह में पोर्टल खोलने की संभावना है। संस्थानों की ओर से पोर्टल पर जानकारी अपडेट की जा रही है और यह कार्य मई के अंत तक पूरा हो पाएगा। तब तक विभाग की ओर से शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। -संदीप यादव, जीआई, राजकीय आईटीआई, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article