{"_id":"69d3f71a3192a18ee30b0daf","slug":"accused-of-deadly-attack-with-surgical-blade-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1010-138192-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पुलिस टीम ने सिलारपुर गांव में दो युवकों पर डंडे और सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला करने के आरोपी गांव सिलारपुर के सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आपसी कहासुनी की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को दी शिकायत में सिलारपुर के जितेन्द्र ने बताया कि 30 मार्च की रात करीब 10 बजे उसका भाई सोनू बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था।
इसी दौरान गांव का ही सचिन वहां पहुंचा और सोनू के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर डंडे से वार कर दिया। जब सोनू जमीन पर गिर गया, तो सचिन ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर जब शिकायतकर्ता जितेन्द्र उसके चाचा के साथ मौके पर पहुंचा और सोनू को संभाला तो आरोपी ने पीछे से आकर जितेन्द्र के सिर और हाथ पर भी सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया।
डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। संवाद
Trending Videos