फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Advocates suspend work in protest against the Legal Aid Defense Counsel System.

Mahendragarh-Narnaul News: लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेंड

Fri, 31 Jul 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Advocates suspend work in protest against the Legal Aid Defense Counsel System.
फोटो 30जेएनडी09-अदालत परिसर में काम छोड़कर बैठे हुए अ​धिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता
जींद। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने वीरवार को भी वर्क सस्पेंड रखा। इसको लेकर मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी और अधिकांश मामलों में अगली तारीख दे दी गई। अधिवक्ता भूपेंद्र देशवाल, सुशील वशिष्ठ, सुनील ने कहा कि न्याय प्रणाली का उद्देश्य निष्पक्ष न्याय देना है लेकिन पुलिस और अभियोजन पक्ष पर दोषसिद्धि दर बढ़ाने का दबाव रहता है। ऐसे में यदि आरोपी का बचाव करने वाला वकील भी सरकार का वेतनभोगी कर्मचारी होगा तो हितों का टकराव पैदा होगा और निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल उठेंगे। अधिवक्ता सुशील वशिष्ठ ने अजमल कसाब मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता प्रणाली की व्यावहारिक चुनौतियां पहले भी सामने आ चुकी हैं। वहीं अधिवक्ता सुनील ने सुझाव दिया कि सरकार आयुष्मान भारत और आरटीई की तर्ज पर आरोपी को अपनी पसंद का स्वतंत्र वकील चुनने का अधिकार दे तथा उसकी फीस सीधे सरकारी कोष से अदा करे। अधिवक्ताओं ने मांग की कि सरकार लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की खामियों को दूर कर न्याय व्यवस्था को अधिक निष्पक्ष और प्रभावी बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed