Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
last rites of the three individuals who lost their lives in the Rohtak road accident were performed in Narnaul; people bade them farewell with teary eyes
{"_id":"6a6c428459f59fd37f013c06","slug":"video-last-rites-of-the-three-individuals-who-lost-their-lives-in-the-rohtak-road-accident-were-performed-in-narnaul-people-bade-them-farewell-with-teary-eyes-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों का नारनौल में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों का नारनौल में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी गई विदाई
रोहतक के खैरड़ी मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नारनौल की रामकरण दास कॉलोनी निवासी मनीष जैन उनके छोटे भाई मनोज जैन तथा सिरोही बहाली के जालपोड़ा की ढाणी निवासी संदीप का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीनों के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, परिचित और शहरवासी पहुंचे। नम आंखों से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
हादसे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और शव देर शाम नारनौल पहुंचने के कारण वीरवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। रातभर तीनों के शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।
जानकारी के अनुसार मनीष जैन और मनोज जैन राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र में क्रशर का कारोबार करते थे। दोनों भाई कारोबारी कार्य से जालंधर गए हुए थे और वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नारनौल लौट रहे थे। कार मनोज जैन चला रहे थे।
इसी दौरान रोहतक के खैरड़ी मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उनकी टाटा पंच कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से नारनौल शहर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।