फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Company ordered to refund money after failing to replace defective fridge under warranty.

Mahendragarh-Narnaul News: वारंटी में खराब फ्रिज नहीं बदला, कंपनी को पैसे लौटाने का आदेश

Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Company ordered to refund money after failing to replace defective fridge under warranty.
जींद। जिला उपभोक्ता आयोग ने वारंटी अवधि में खराब रेफ्रिजरेटर नहीं बदलने के मामले में एलजी कंपनी और उसके अधिकृत विक्रेता को अनुचित व्यापारिक व्यवहार का दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

आयोग ने उपभोक्ता को रेफ्रिजरेटर की कीमत 22,500 रुपये ब्याज सहित लौटाने, पांच हजार रुपये मानसिक प्रताड़ना के मुआवजे और पांच हजार रुपये वाद व्यय का भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर खुर्द निवासी जयगोपाल ने आयोग में दायर शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में एलजी कंपनी का रेफ्रिजरेटर खरीदा था। कुछ समय बाद ही फ्रिज में लगातार तकनीकी खराबियां आने लगीं। उन्होंने कस्टमर केयर, ई-मेल और सर्विस सेंटर के माध्यम से कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायतों का निस्तारण करने के बजाय उन्हें बंद कर दिया गया। परेशान होकर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया।
शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र जेपी सिंह ने वारंटी रिकॉर्ड, दस्तावेजी साक्ष्य और संबंधित न्यायिक निर्णय आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान कंपनी और विक्रेता आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई।
आयोग के अध्यक्ष एके सरदाना ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को सही मानते हुए आदेश पारित किया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं होने पर देय राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।

अधिवक्ता वीरेंद्र जेपी सिंह ने कहा कि यह फैसला उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और वारंटी के बावजूद शिकायतों की अनदेखी करने वाली कंपनियों के लिए स्पष्ट संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed