{"_id":"699b43087cdbf9cdb20492f6","slug":"an-examination-centre-for-the-students-of-pm-shri-school-has-been-set-up-in-the-village-but-the-transport-service-is-non-existent-narnol-news-c-196-1-nnl1005-136423-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीएमश्री स्कूल की छात्राओं का गांव में बनाया परीक्षा केंद्र, यातायात सेवा न के बरारब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीएमश्री स्कूल की छात्राओं का गांव में बनाया परीक्षा केंद्र, यातायात सेवा न के बरारब
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पीएमश्री स्कूल की छात्राओं को करीब आठ किमी दूर स्थित गांव ढाणी किरारोद स्थित एक निजी स्कूल को हरियाणा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया है। गांव में जाने के लिए परिवहन सुविधा न के बराबर है। इससे छात्राओं व अभिभावकों को परीक्षा से पहले आवागमन के लिए परीक्षा देनी पड़ेगी।
गांव ढाणी किरारोद की शहर से दूरी करीब आठ किमी है और केवल एक रोडवेज बस सुबह 8 बजे संचालित की जाती है। आवागमन करने के लिए प्रमुख साधन ऑटो है जो सीमित मात्रा में चलते हैं और दोगुना किराया देना पड़ता है।
पीएमश्री स्कूल की 10 वीं कक्षा की 95 छात्राएं व 12 वीं कक्षा की 137 छात्राएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत परीक्षाएं देगी। लेकिन शहरी से करीब 8 किमी दूर गांव में परीक्षा केंद्रों होने के कारण 232 छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ेगी।
स्कूल ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए भेजी मांग
प्राचार्य शीला कुमारी ने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र पीएमश्री स्कूल के पास शहरी क्षेत्र में ही रखने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से उच्च विभाग को मेल भी भेजी गई है लेकिन परीक्षा में केवल 2 दिन शेष है, ऐसे में परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना नहीं के बराबर है।
-- -- -- -- -
वर्जन :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के बारे में स्कूल प्रशासन की ओर से मेल भेज कर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती थी। पीएमश्री स्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आठ किमी दूर है इसको लेकर जानकारी नहीं है। -विश्वेश्वर, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
Trending Videos