{"_id":"699c276efc776fb195059882","slug":"video-dc-heard-52-complaints-in-the-resolution-camp-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 52 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 52 शिकायतें
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 52 शिकायतों को पंजीकृत किया गया, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर कुछ समस्याओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समय सीमा निर्धारित कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रहा है। इन शिविरों के माध्यम से अधिकारियों को धरातल पर मौजूद वास्तविक चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने का सीधा अवसर मिलता है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यदि कोई अधिकारी जनता को बेवजह परेशान करता है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
शिविर में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।