सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh ranked 14th in the state in water service assessment

Mahendragarh-Narnaul News: जल सेवा आकलन में महेंद्रगढ़ प्रदेश में 14वें स्थान पर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh ranked 14th in the state in water service assessment
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश में जल सेवा आकलन के तहत पानी की आपूर्ति व शुद्धता का मूल्यांकन करने में अभी भी कई जिलों की ग्राम पंचायत पिछड़ी हुईं हैं। महेंद्रगढ़ जिला भी 98.90 प्रतिशत ही लक्ष्य को हासिल कर सका है जिसकी वजह से प्रदेश में 14वें पायदान पर है। जिले में तीन गांव बेचिराग है तो चौथा एक ही नाम के दो गांव है जिसकी वजह से लक्ष्य पूरा होने में समस्या आ रही है।
Trending Videos

सबसे निचले पायदान पर करनाल जिला है जिसमें 92.97 ही ग्राम पंचायतों ने लक्ष्य पूरा किया है। वहीं भिवानी, जींद, कैथल, पलवल और रोहतक को छोड़ दिया जाए तो बाकी जिलों में ग्राम पंचायत शत प्रतिशत मूल्यांकन नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जल सेवा आकलन के लिए 5970 ग्राम पंचायत में से 5883 ने लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसमें 23 प्रश्नों का एक ढांचा है जो बुनियादी ढांचे, सेवा-स्तर की कमियों और जल स्रोत की स्थिरता पर केंद्रित है।
जल सेवा आकलन में ग्राम पंचायतें अपने डेटा को जेजेएम पंचायत डैशबोर्ड पर अपलोड करती हैं। यह पहल जल शक्ति मंत्रालय की ओर से शुरू की गई है जो हर घर जल मिशन को मजबूत बनाती है।
यह डिजिटल टूल ग्राम पंचायतों की ओर से संचालित है जिसका उद्देश्य पहले 26 जनवरी तक पेयजल की गुणवत्ता, निरंतरता और संचालन को बेहतर बनाना था लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं होने के बाद इसकी तिथि 15 फरवरी कर दी गई थी।


प्रदेश में जल सेवा आकलन रिपोर्ट

जिला कुल ग्राम पंचायत लक्ष्य हुआ पूरा प्रतिशत

भिवानी 296 296 100.0
जींद 297 297 100.0
कैथल 270 270 100.0
पलवल 259 259 100.0
रोहतक 126 126 100.0
अंबाला 393 392 99.77
रेवाड़ी 357 356 99.75
फतेहाबाद 254 253 99.64
हिसार 250 259 99.62
झज्जर 244 243 99.60
पानीपत 170 169 99.44
चरखी दादरी 163 162 99.41
यमुनानगर 469 465 99.33
महेंद्रगढ़ 338 334 98.90
सोनीपत 304 300 98.73
सिरसा 315 310 98.50
कुरुक्षेत्र 386 378 97.84
पंचकुला 127 122 96.97
नूंह 317 310 96.86
फरीदाबाद 99 95 96.67
गुरुग्राम 159 150 94.22
करनाल 377 347 92.97
कुल 5970 5883 98.56


वर्जन :

चार गांव पोर्टल पर दिख नहीं रहे हैं। जिले में तीन गांव बेचिराग है तो चौथा एक ही नाम के दो गांव है जिसकी वजह से लक्ष्य पूरा होने में समस्या आ रही है। -रेणू लता, बीडीपीओ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed