सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anju and Mohan ran the fastest race in 1600 meters

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर में अंजू और मोहन ने लगाई सबसे तेज दौड़

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anju and Mohan ran the fastest race in 1600 meters
विज्ञापन
सतनाली। बाबा भैंया के छठे मेले में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता हुई। ओपन दौड़ महिला वर्ग 400 मीटर व 1600 मीटर में अंजू प्रथम स्थान पर रही। वहीं 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रदीप खरकड़ाबास व 1600 मीटर में मोहन विजेता बने। इसी प्रकार बुजुर्गों की दौड़ में गिरधारीलाल कोटपूतली विजेता बने।
Trending Videos

बतौर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव विधायक, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार जिला प्रमुख व योगी वचनाई नाथ महाराज जिला पार्षद तथा योगेश शास्त्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नेशनल ओपन कबड्डी पुरुष वर्ग में विजेंद्र कुमार नांगल माला की टीम विजेता रही जिसे 51 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं कालुवाला बाबा भैंया क्लब की टीम उप विजेता रही जिसे 31 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं महिलाओं की नेशनल ओपन कबड्डी प्रथम स्थान पर बाबा भैंया क्लब नांगल माला की विजेता टीम को 21 हजार कर पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार महिला मटका दौड़ में प्रमिला विजेता बनी। रस्सा कृषि की दस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सागरपुर की टीम विजेता व संदीप मढ़ीयाली की टीम उप विजेता रही।
इस मौके पर प्रधान रवि कुमार, खजांची रविंद्र कुमार, सचिव डॉ. विजेंद्र, उप प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व सरपंच अजय शर्मा, श्रीभगवान नंबरदार, सुरेश नंबरदार, महेश नंबरदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ओम शिव कौशिक ने किया।
इस दौरान योगेश शास्त्री ने कमेटी को 11 हजार, दीपिका सरपंच माजरा ने 5100, सुरेंद्र कौशिक पूर्व जिला प्रमुख ने 11 हजार व सोनीपत सरपंच संगठन के प्रधान राजेंद्र सिंह ने 21 हजार रुपये का कमेटी को आर्थिक सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed