सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One thousand players of the district are waiting for diet money since a year

Mahendragarh-Narnaul News: सालभर से डाइट राशि के इंतजार में जिले के एक हजार खिलाड़ी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
One thousand players of the district are waiting for diet money since a year
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सत्र 2026-27 के लिए नई खेल नर्सरियां शुरू करने की प्रक्रिया जारी है लेकिन पिछले सत्र में प्रशिक्षण ले चुके खिलाड़ियों को अब तक डाइट राशि नहीं मिल पाई है। करीब एक हजार खिलाड़ियों को भुगतान लंबित होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह निर्धारित राशि दी जानी थी।।
Trending Videos

गत सत्र में जिले भर में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए 10 विभागीय व 30 निजी खेल नर्सरी संचालित थी। इसमें करीब एक हजार खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। योजना के अनुसार इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 8 से 14 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ियों को 2 हजार व 15 से 19 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ियों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक डाइट राशि का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन माह की डाइट राशि आई दो दिन पहले
जिले में अभी तक खिलाड़ियों को 10 माह में से एक भी माह की डाइट राशि नहीं मिली है। हालांकि अप्रैल से जुलाई तक चार माह की डाइट राशि करीब 60 लाख रुपये हाल ही में जिला खेल विभाग को मिले हैं। इसके बाद अब खिलाड़ियों के खाते में चार माह की राशि डाली जाएगी लेकिन शेष 6 माह की राशि के लिए खिलाड़ियों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

वर्जन :
गत सत्र में संचालित खेल नर्सरियों के लिए 4 माह की डाइट राशि हाल ही में प्राप्त हुई है। खिलाड़ियों के खाते का निरीक्षण कर आगामी एक सप्ताह में राशि डाली जाएगी। वहीं शेष माह की राशि के लिए उच्च विभाग को अवगत करवा गया है। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed