{"_id":"6a4eb4715a1dec1a1b0806b3","slug":"anti-drug-drive-intensified-in-narnaul-licenses-of-10-medical-shops-suspended-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142250-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में नशाखोरी के खिलाफ अभियान तेज, 10 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में नशाखोरी के खिलाफ अभियान तेज, 10 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा सरकार ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया है। इस दौरान जुन में 71 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर 10 दवा दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक में यह जानकारी दी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों से नशा तस्करी या अवैध बिक्री से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा करने का आह्वान किया। अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित होने के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील है।
जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यसूची जारी की है। महाविद्यालयों और विद्यालयों में भाषण, नाट्य मंचन, रंगोली और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को प्रत्येक गांव में नशा रोकथाम कार्यक्रम चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
माई युवा भारत विभाग गांवों और कस्बों में युवक-युवतियों के विशेष समूह गठित करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने विभाग द्वारा इस बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
इस बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, जेल अधीक्षक संजय बांगड़, डीए गुलदेव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।