{"_id":"6a4f6ab6f93a3325c5075f97","slug":"video-farmers-in-narnaul-come-out-in-support-of-the-multi-modal-logistics-hub-no-coercion-used-during-land-acquisition-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के समर्थन में उतरे किसान, अधिग्रहण में नहीं हुई जबरदस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के समर्थन में उतरे किसान, अधिग्रहण में नहीं हुई जबरदस्ती
प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब को लेकर चल रहे विवाद के बीच वीरवार को गांव बसीरपुर, घाटाशेर और तलोट के किसानों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर परियोजना का समर्थन किया। किसानों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को जमीन दी है। अधिग्रहण में न तो किसी तरह की जबरदस्ती हुई और न ही फर्जी हस्ताक्षर किए गए।
किसानों ने बताया कि उनकी जमीन की बाजार कीमत 10 से 12 लाख रुपये प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार ने करीब 30 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया, जिससे वे संतुष्ट हैं। जिन किसानों को आपत्ति है, उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने कहा कि यह महेंद्रगढ़ जिले का सबसे बड़ा विकास प्रोजेक्ट है, इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें गुमराह कर गांवों का भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से परियोजना को समय पर पूरा कराने की मांग की। प्रेसवार्ता में सुरेंद्र, सुभाष, रामपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।