{"_id":"6a4f88dc9f7b7a6c330c59e3","slug":"video-narnaul-nhm-employees-raised-slogans-in-protest-against-the-online-roster-system-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों ने ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों ने ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के विरोध में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल नारनौल में एक आम सभा की। जिसमें ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली का विरोध किया गया। सभा की अध्यक्षता संघ के प्रदेश कार्यालय सचिव हरकेश ने की।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र ने बताया कि 102/112 कंट्रोल रूम के एंबुलेंस चालकों का ड्यूटी रोस्टर पहले जिला स्तर पर तैयार होता था। यह व्यवस्था वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही थी। हाल ही में मिशन निदेशक (एनएचएम) हरियाणा, पंचकूला के कार्यालय से ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों के ड्यूटी स्थलों में बदलाव हुआ है। कई कर्मचारियों को उनके पूर्व कार्यस्थलों से दूर तैनात किया गया है। इससे कर्मचारियों को व्यावहारिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सेवाओं के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
सभा के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव हरकेश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अटेली स्थित कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला सचिव विनोद राव, संदीप यादव, बलवंत सिंह, कृष्ण सैनी, दिलबाग, मनोज कुमार और कृष्ण कुमार शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।