{"_id":"6a4fa03fd64583bb7c0c436a","slug":"video-bulldozer-razes-illegal-two-acre-colony-in-narnaul-three-dpcs-demolished-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दो एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, तीन डीपीसी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में दो एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, तीन डीपीसी ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने 9 जुलाई को शहरी क्षेत्र कनीना में अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कनीना से छितरोली रोड पर चिकारा कैंटीन के पास राजस्व संपदा मौजा कनीना में लगभग दो एकड़ भूमि पर यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान दो एकड़ भूमि में बनी तीन डीपीसी और प्लॉटों की निशानदेही के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार, कार्यालय जिला नगर योजनाकार, नारनौल की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। जिला प्रशासन ने इसमें सहयोग किया।
जिला नगर योजनाकार, नारनौल के मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।