{"_id":"69adc338cec9ce039d0bde54","slug":"approval-received-for-construction-of-public-works-department-rest-house-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136965-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस बनाने की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस बनाने की मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गांव उनींदा में लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस बनाने की मंजूरी मिल गई है। निर्माण लगभग दो एकड़ भूमि पर किया जाएगा जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
रेस्ट हाउस बनने से क्षेत्र में आने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को ठहरने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य विजय उर्फ सोनू दौगड़ा अहीर ने बताया कि रेस्ट हाउस बनने के बाद प्रशासनिक बैठकें और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन में भी काफी सहूलियत होगी।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि मंत्री के प्रयासों से अटेली विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर समय पर पूरा होगा। संवाद
Trending Videos