सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP workers given training on Namo App

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया नमो ऐप का प्रशिक्षण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP workers given training on Namo App
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सैन धर्मशाला में चल रहे प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो ऐप का प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos

जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने बताया कि आज के दौर में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत बनाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों की जानकारी तेजी से आम जनता तक पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र यादव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद का सिद्धांत मानव और समाज के समग्र विकास की बात करता है। यह विचारधारा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के संतुलित विकास पर आधारित है।
पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए समाज की सेवा के लिए कार्य करता है।
इस माैके पर मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, मंडल पर्यवेक्षक कृष्ण भठेड़ा, शंकर सिंह धूपड़, संदीप मालड़ा, रमेश तंवर, रोशन लाल, अजय खेड़ा, विजय खेड़ा, दीपक, सुमित गोयल, प्रेम प्रकाश सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed