{"_id":"69b140b746dab7add7023d9a","slug":"video-food-safety-and-drug-administration-department-held-a-meeting-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की हुई बैठक
हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। सरकार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा मानकों को जिले में सख्ती से लागू किया जा रहा है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की पहली बैठक में कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में विभाग द्वारा निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 71 सैंपल लिए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती का ही परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में कई मामलों में अदालतों द्वारा सजा सुनाई गई है और लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा बैठक में मिड-डे मील की गुणवत्ता, आंगनबाड़ी केंद्रों के अनिवार्य पंजीकरण और कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग पर भी जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।