{"_id":"69adc2fc77850c53c2081ec6","slug":"district-level-yogasana-asmita-league-will-be-held-on-march-10-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124635-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योगासन अस्मिता लीग 10 मार्च को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योगासन अस्मिता लीग 10 मार्च को होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के गोशाला रोड स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में 10 मार्च को सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आने वाली जिलास्तरीय अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें 8 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की आयु के लड़कियां व महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता प्रबंधक रीना कुमारी व प्रतियोगिता संयोजिका नेहा यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। एक आयु वर्ग 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों का और दूसरा आयु वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों का रहेगा। इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक पेयर व आर्टिस्टिक ग्रुप आदि तीन इवेंट करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता में उत्तानासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, उत्तानपादासन व वृक्षासन ये 5 आसन सभी प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य रहेंगे और प्रतिभागी कोई 2 आसन अपनी इच्छा से कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करना निशुल्क रहेगा।
इसके लिए प्रतिभागी को खेलो इंडिया के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। स्पर्धा में खिलाड़ी अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। स्पर्धा का रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे का रहेगा और 9 बजे तक ही पंजीकरण किए जाएंगे।
महेंद्रगढ़ योगासन खेल महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. निलेश मुदगल, तकनीकी सचिव अरुण कुमार ढिल्लों व निजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एबे वर्गीस ने बताया कि भारत सरकार और से हरियाणा सरकार योगासन खेल को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्राथमिकता दे रही है।
हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य व आयोग की पूरी टीम योगासन खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करने और खिलाड़ियों के टैलेंट को छोटी आयु से ही निखारने के लिए समर्पित प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos