{"_id":"69a9cb623ee148976b0dce09","slug":"armed-men-chase-former-bjp-district-presidents-car-fir-lodged-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136860-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हथियारबंद लोगों ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष की कार का पीछा किया, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हथियारबंद लोगों ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष की कार का पीछा किया, एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व जिला अध्यक्ष नसीबपुर निवासी राकेश शर्मा ने हथियारबंद लोगों द्वारा उनकी गाड़ी का पीछा करने का आरोप लगाया है। शहर थाना नारनौल में शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च की रात करीब 1:30 बजे वह अपनी छोटी बहन के घर रेवाड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो उनकी कार का पीछा करने लगी। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट और हूटर लगा हुआ था।
आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोग बार-बार उनकी गाड़ी के आगे-पीछे होकर संदिग्ध गतिविधियां करते रहे और उनके घर के गेट तक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दूर से देखने पर गाड़ी में बैठे लोगों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहे थे। वाहन के शीशों पर काली फिल्म भी लगी हुई थी।
घटना के दौरान उनकी पत्नी मौसम शर्मा और बेटा नरदेव शर्मा भी साथ मौजूद थे। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस ने उनसे संपर्क कर शिकायत दर्ज करने को कहा।
राकेश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन भी वही काली गाड़ी उनके घर के आसपास देखी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos