सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrest Employees Guilty in Tanners Society Scam: Dr. Arvind Sharma

टैनर्स सोसाइटी घोटाले के दोषी कर्मचारियों को करें गिरफ्तारी : डॉ. अरविंद शर्मा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Arrest Employees Guilty in Tanners Society Scam: Dr. Arvind Sharma
फोटो 15नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ. अरवि
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ के मामले में जांच में सहकारी समिति के दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। यह बात उन्होंने जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में कही।
Trending Videos

इस प्रकरण की जांच पहले महेंद्रगढ़ के एसडीएम को सौंपी गई थी जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया कि सोसाइटी की संरचना में नियमों के विरुद्ध बदलाव कर इसे पारिवारिक स्वरूप देने का प्रयास किया गया। साथ ही, सोसाइटी के चुनाव महेंद्रगढ़ के बजाय दादरी में करवाए गए जो नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, गांव मोहनपुर में खनन से अवैध स्टॉक की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध स्टॉक को तुरंत प्रभाव से प्रशासन कब्जे में ले। पीड़ितों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सभी आरोपियों को वीरवार शाम तक गिरफ्तार करने की बात कहीं।

बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में मुकेश स्वामी व महेंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. शर्मा ने विभाग को तुरंत अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए ताकि वे भविष्य में रोजगार प्राप्त कर सकें। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, राजू शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पीपीपी संबंधित शिकायतों को दूर करने के दिए आदेश

गांव कोका की कविता की सुरक्षा और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया ताकि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्राम मंढाणा निवासी सीताराम की परिवार पहचान पत्र में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बारे में उचित सुधार कर दिया गया है। इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए की प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को दूर किया जाए।
जल निकासी व्यवस्था सुधारने के आदेश
एनएच-11 पर बलाहां कलां बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में गति लाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। शहर में बहरोड़ रोड अंडरपास (आरयूबी-42) में जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर काम शुरू हो चुका है।

बॉक्स
कम्यूनिटी सेंटर को आरडब्ल्यूए को हस्तांतरित करने के लिए मंत्री अरविंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। वाटर सप्लाई के लिए रिजर्व भूमि में प्लाट काटने की प्रस्तावित योजना को निरस्त करने और महेंद्रगढ़ रोड से जोड़ने वाला मध्य रास्ते से अवैध कब्जे को हटाए जाने की भी मांग की गई।-नरेश चौधरी, प्रधान, आरडब्ल्यूए
बॉक्स
गांव जैलाफ में सुचारू पेयजल व्यवस्था करने के लिए मंत्री अरविंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। गर्मी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बानियां वाले बोरवेल की मोटर खराब है। हमें पानी की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।-छाजूराम रावत, समाजसेवी जैलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article