{"_id":"6a0ca7a926ce65df7b00b46d","slug":"as-the-mercury-rises-the-number-of-patients-in-the-civil-hospital-is-increasing-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126615-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पारा बढ़ने के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में बढ़ रही है रोगियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पारा बढ़ने के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में बढ़ रही है रोगियों की संख्या
विज्ञापन
फोटो संख्या:58 नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तेज गर्मी और लू के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
पिछले कुछ दिनों से अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा 400 के पार पहुंच चुका है। इनमें करीब 130 मरीज बच्चे, बुजुर्ग और मजदूरी करने वाले लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन समस्याओं से पीड़ित हैं।
सुबह से ही नागरिक अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। मरीजों को कमजोरी, चक्कर आने और लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मौसम में सबसे अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय सिर ढकने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है। खुले में बिकने वाले कटे फल और बासी खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
उन्होंने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त, चक्कर या बेहोशी जैसी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। अस्पताल में अतिरिक्त दवाइयों और ओआरएस की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Trending Videos