सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ASHA workers staged a massive protest over their demands.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers staged a massive protest over their demands.
फोटो नंबर-05मांगों को लेकर लघुसचिवालय में प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन
नारनौल। जिले की आशा वर्करों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स सुभाष पार्क में एकत्रित हुईं और वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं, जहां उन्होंने सीटीएम मंगलसेन को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुशीला ने की जबकि संचालन जिला सचिव कांता ने किया। इस दौरान सीटू जिला संयोजक हरिराम, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार, राज्य नेता महेंद्र सिंह बोयत, नगरपालिका जिला अध्यक्ष राहुल सारवान और सीटू सह-संयोजक संतोष ने प्रदर्शन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी अब तक लागू नहीं की गई है जिसे जल्द लागू किया जाए। इसके अलावा वर्ष 2023 की हड़ताल के दौरान काटे गए मानदेय व इंसेंटिव को बहाल करने, हाई रिस्क एएनसी, टीबी सर्वे, कुष्ठ रोग सहित अन्य योजनाओं का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
आशा वर्कर्स ने जेएसवाई डिलीवरी का मानदेय बिना शर्त देने, ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यप्रणाली में सुधार, नियमित बैठकों की समयबद्धता, रिटायरमेंट लाभ और ट्रांसफर नीति लागू करने की भी मांग की। साथ ही टीकाकरण सत्र का भुगतान, गर्भवतियों के लिए एंबुलेंस व बेहतर डाइट व्यवस्था और जरूरी रजिस्टर उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई।
आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि 8 मई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास के बाहर जिला व राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुमन, सरिता, माया, मीरा, रतन बाला, अमरिता, सिलोचना व निर्मला सहित सैकड़ों आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed