फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   At the age of 22, the gold medalist daughter became the village head.

Mahendragarh-Narnaul News: 22 की उम्र में गोल्ड मेडलिस्ट बेटी बनी थीं गांव की मुखिया

Mon, 17 Aug 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
At the age of 22, the gold medalist daughter became the village head.
फोटो 22 आरती यादव
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत सलीमपुर की सरपंच आरती यादव ने महज 22 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोल्ड मेडलिस्ट और यूजीसी नेट क्वालिफाइड आरती ने पहले शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की और फिर गांव की जिम्मेदारी संभालकर विकास की राह पर कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

आरती का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा। पहली चुनावी हार के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जनता के बीच रहकर अनुभव लिया और अगली बार जीत दर्ज कर सलीमपुर की सरपंच बनीं। उनके नेतृत्व में पंचायत को हरियाणा पंचायत गौरव पुरस्कार-2026 मिला। महिला सशक्तीकरण और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें वीमन प्राइड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाली आरती ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ऑनर्स किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमकॉम में सर्वोच्च अंक लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया और बीएड भी किया। परिवार के संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती कहती हैं कि सरपंच बनना उनके लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि गांव की सेवा की जिम्मेदारी है। उनका लक्ष्य हर परिवार और बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए काम करना है।
शिक्षा से पर्यावरण तक बदली गांव की तस्वीर
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आरती ने निजी आय से विद्यार्थियों को ट्रैक सूट और किताबें बांटीं। महिला सशक्तिकरण के लिए सेनेटरी पैड वितरण अभियान चलाया। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया। सफाई, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार कराया। इसके बाद उनकी गांव की पंचायत को हरियाणा पंचायत गौरव पुरस्कार मिला।


संसद टीवी पर साझा किया अनुभव
आरती को संसद टीवी पर आमंत्रित कर उनके नेतृत्व और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में सरपंच बनकर कैसे शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के दम पर गांव को नई दिशा दी। आरती यादव ने कहा कि गांव की बेटी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि हर परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed