सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attention Gurugram: Five members of a family travelling in a car were injured after being hit by a dumper.

गुरुग्राम के ध्यानार्थ : डंपर की टक्कर से गाड़ी सवार परिवार के पांच लोग घायल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attention Gurugram: Five members of a family travelling in a car were injured after being hit by a dumper.
फोटो नंबर-21सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
मंडी अटेली(नारनौल)। नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए जबकि 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जो फिलहाल गुरुग्राम के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

गुरुग्राम के ज्योति पार्क निवासी विक्की कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार और मित्र मनीष पाहुजा के परिवार के साथ खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 11 से 11:15 बजे के बीच उनकी टाटा पंच गाड़ी अटेली के पास रेवाड़ी रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर तीन से चार बार पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

विक्की कश्यप का 8 वर्षीय बेटा गौरांश गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर गुरुग्राम के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां वह वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। शिकायत में पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed