सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Borewells to be installed in 12 villages to resolve the drinking water crisis.

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल संकट दूर करने के लिए 12 गांवों में लगेंगे बोरवेल

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Borewells to be installed in 12 villages to resolve the drinking water crisis.
फोटो संख्या:76- गांव पायगा में ठप्प पड़ा बोरवैल--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पेयजल संकट को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में 12 बोरवेल लगाए जाएंगे। इस पर 3.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे तीस हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
Trending Videos

महेंद्रगढ़ गांव खायरा, निंभेड़ा, भांडोर नीची, भांडोर ऊंची, जासावास, कौथल कलां छह गांवों में ठप पड़े बोरवेलों के स्थान पर नए बोरवेल लगवाए जाएंगे। गांव गागड़वास, माजरा खुर्द, बूडीन, देवराली, खैरोली व पायगा गांवों में नए बोरवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बोरवेलों के निर्माण के बाद इन 12 गांवों की करीब 30 हजार की आबादी को पेयजल के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि गत दिनों सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए दौरे के दौरान इन ग्राम पंचायतों ने पेयजल की समस्या रखी थी।
इसको संज्ञान लेते हुए सांसद ने जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र लिखकर इन गांवों में पीने के पानी के लिए बोरवेल लगवाने के लिए कहा था।
अब विभाग ने इन गांवों में बोरवेल लगाने के लिए ऐस्टिमेट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिए हैं। इनमें से आधे बोरवेल तो पहले से लगे बोरवेल फेल हो जाने के कारण लगाए जा रहे हैं तथा आधे बोरवेल नए सिरे से लगाए जाएंगे।

इन गांवों में लगाए जाएंगे नए बोरवेल
गांव खायरा, निंबेहड़ा, भांडोर नीची, भांडोर ऊंची, जासावास व कौथल कलां में छह बोरवेल फेल होने के बाद अब नए बोरवेल लगाए जाएंगे। गागड़वास, माजरा खुर्द, बूडीन, देवराली, खैरोली व पायगा में भी नए बोरवले लगाए जाएंगे। गांव खायरा व निंबेहड़ा में बोरवेल व 2 इंच पाइप डालने पर 53.21 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, गांव भांडोर ऊंची, भांडोर नीची, जासावास व कौथल के बोरवेलों पर 1.01 करोड़ खर्च होंगे।
गांव गागड़वास व माजरा खुर्द में बोरवेल निर्माण व पाइपलाइन बिछाने के लिए 55.61 लाख, बूड़ीन, देवराली, खैरोली व पायगा में नए सिरे से बोरवेल निर्माण व पाइपलाइन बिछाने पर 1.35 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन सभी का निर्माण आगामी एक माह में शुरू हो जाएगा।
वर्जन
गत दिनों सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उक्त गांवों में बोरवेल लगवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर को पत्र लिखा था। अब इन गांवों में बोरवेल लगाए जाएंगे।- संदीप मालड़ा, सदस्य, विकास व निगरानी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed