{"_id":"69b99ec44e4a544d480a333f","slug":"cia-mahendragarh-took-an-accused-on-remand-in-the-liquor-shop-robbery-case-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124880-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके में डकैती मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके में डकैती मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस थाना सदर कनीना के अंतर्गत गांव गुढ़ा में एक शराब के ठेके पर हथियार के बल पर बंधक बनाकर की गई लूटपाट की वारदात को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमबीर निवासी सिवाना, थाना बेरी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है।
जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के अन्य मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से लूटे गए सामान और नकदी की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों व इस्तेमाल किए गए वाहन के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी बधवाना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह गांव गुढ़ा में कैमला रोड पर शराब के ठेके का लाइसेंस वेंडर है। 12-13 फरवरी की मध्य रात्रि अज्ञात युवक आरी से ठेके का गेट काटकर अंदर घुस गए।
आरोपियों ने वहां मौजूद सेल्समैन राजबीर के हाथ बांध दिए, मुंह पर कंबल डालकर उसका मोबाइल छीन लिया और हथियार का खौफ दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोलर और हार्ड डिस्क भी तोड़ दिए।
इसके बाद आरोपी गल्ले में रखे 4500 रुपये नकद, बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की पेटियां, सेल्समैन का मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा लूटकर एक अज्ञात गाड़ी में डालकर भाग गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर कनीना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Trending Videos