सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Civil Hospital Gets a Psychiatrist for the First Time

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल को पहली बार मिला मनोचिकित्सक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Gets a Psychiatrist for the First Time
फोटो संख्या:60 नागरिक अस्पताल में महिला का उपचार करते डॉ. शुभम बत्रा। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोगों के लिए अब मानसिक इलाज के लिए दूसरे जिलों के चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म हो गई है। नागरिक अस्पताल में पहली बार मनोचिकित्सक की तैनाती कर दी गई है जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos

अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम बत्रा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने के बाद अब यहां अवसाद, तनाव, अनिद्रा, घबराहट, मानसिक कमजोरी जैसी समस्याओं का इलाज आसानी से हो सकेगा। अभी रोजाना लगभग 5 से 6 मरीज उनसे परामर्श ले रहे हैं और उन्हें जरूरी दवाइयां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक स्थिति ये थी कि विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की वजह से मरीजों को इलाज के लिए रेवाड़ी, रोहतक और अन्य बड़े जिलों में जाना पड़ता था। इससे समय, पैसा और मेहनत तीनों की काफी बर्बादी होती थी। कई बार ग्रामीण इलाकों के मरीज दूरी और खर्च की वजह से नियमित इलाज भी नहीं करवा पाते थे।
डॉ. बत्रा का कहना है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण माहौल की वजह से मानसिक रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिला स्तर पर ही विशेषज्ञ इलाज मिलना बहुत जरूरी था।
--------------
- वर्जन:
विभाग की ओर से क्षेत्र के मरीजों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है। पांच दिन पहले मनोचिकित्सक की नियुक्ति की गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों की अन्य जिलो व निजी अस्पतालों पर निर्भरता घटेगी। मरीजों को निशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा।-जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed