{"_id":"6a61025ccba67ae3c30de733","slug":"congress-stages-sit-in-protest-against-lathi-charge-on-students-demands-education-ministers-resignation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142847-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
फोटो 2 लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिला कांग्रेस ने लघु सचिवालय में बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का सांविधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर की गई कार्रवाई से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है।
झुकिया ने कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से लाखों छात्रों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से युवाओं की समस्याओं को सुनने का आग्रह किया।
विज्ञापन
झुकिया ने यह भी आरोप लगाया कि 21 जुलाई को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अनेक सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई। हरियाणा में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, जसवंत सहरावत, कवींद्र एडवोकेट, डॉ. धीरज शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तोताराम कोहली एडवोकेट, मंजीत यादव, डॉ. राजवती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।