सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Decision Taken to Voluntarily Offer a Congratulatory Sum of Demand Raised for the Administration to Issue Guidelines

Mahendragarh-Narnaul News: स्वेच्छा से 500 रुपये बधाई राशि देने का लिया फैसला, प्रशासन से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Decision Taken to Voluntarily Offer a Congratulatory Sum of Demand Raised for the Administration to Issue Guidelines
फोटो 27नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए वार्डवासी।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी।
Trending Videos

शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समाज द्वारा अधिक बधाई राशि मांगने को लेकर बढ़ रही शिकायतों के बीच सोमवार को पूर्व पार्षद सोनू तंवर के नेतृत्व में युवाओं व वार्ड पार्षदों ने एसडीएम उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
कहा कि विवाह, बच्चे के जन्म व अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समाज के कुछ लोग बधाई लेने पहुंचते हैं लेकिन कई बार राशि को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ मामलों में अधिक पैसे देने का दबाव बनाया जाता है जिससे परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू तंवर, सोमदत्त जांगड़ा, साहिल प्रजापति, पूरन यदुवंशी, अमित स्वामी व नरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि विवाद की स्थिति से बचने के लिए वार्ड पार्षदों और ग्रामवासियों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि परिवार अपनी स्वेच्छा से अधिकतम 500 रुपये तक की बधाई राशि देंगे।
इससे अधिक राशि के लिए दबाव बनाता है या जबरदस्ती करता है तो उसका सामूहिक विरोध किया जाएगा और प्रशासन को शिकायत दी जाएगी। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed