पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discrepancies between Hindi and English versions of the HTET question paper leave candidates confused while answering.

Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट के प्रश्न-पत्र में हिंदी-अंग्रेजी विकल्प अलग, उत्तर देने में परीक्षार्थी उलझे

Sun, 05 Jul 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Discrepancies between Hindi and English versions of the HTET question paper leave candidates confused while answering.
फोटो संख्या:70- प्रिया
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले में रविवार को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा के प्रश्न-पत्र में कुछ त्रुटियों सामने आईं। परीक्षा द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) थी लेकिन कई प्रश्नों में दोनों भाषाओं के विकल्पों में अंतर था। कुछ जगह हिंदी में सही उत्तर विकल्प ‘सी’ था जबकि अंग्रेजी में वही उत्तर ‘बी’ दिया गया। इससे अभ्यर्थियों को ओएमआर भरते समय परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं, विशेष रूप से सेट बी में अधिक खामियां देखने को मिलीं जहां 4-5 प्रश्नों में स्पेलिंग गलत होने से प्रश्नों का अर्थ बदल गया। एक प्रश्न में मुहावरा पूछा गया था लेकिन मुहावरा ही गायब था। इसके अलावा, प्रश्न संख्या 145 से 148 को 45 से 48 लिखा गया जिससे उत्तर भरने में दिक्कत हुई। हालांकि परीक्षार्थियों ने पेपर को सरल बताया और संतोष जताया।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
नारनौल में गर्ल कॉलेज, भारती पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल व यदुवंशी स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। सभी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बीच से गुजरना पड़ा। इसमें पहले मेटल डिटेक्टर, आईडी मिलान व बायोमीट्रिक आदि जांच की गई। परीक्षा केंद्र में अंदर जाने से पहले चुड़ियां, गले में माला व कड़े आदि भी बाहर निकलवाकर ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
नोडल अधिकारी एसडीएम अनिरूद्ध यादव व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने भी केंद्रों का जायजा लिया। केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम योगेश सैनी व शिक्षा विभाग की टीमों ने केंद्रों की जांच की। साथ ही केंद्रों के बाहर कंप्यूटर की दुकानें व अन्य दुकानों पर भी पुलिस की निगरानी रही।
जिले के 22 केंद्रों पर 7329 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
रविवार को नारनौल के सात परीक्षा केंद्रों और महेंद्रगढ़ के 15 केंद्रों पर एचटेट परीक्षा आयोजित की गई। लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक हुई जबकि लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जिले में लेवल-2 के लिए पंजीकृत 6854 अभ्यर्थियों में से 5843 उपस्थित रहे। वहीं, लेवल-1 में 1921 में से 1486 ने परीक्षा दी।
बाक्स:
एचटेट की तैयारी काफी समय से कर रही थी। उम्मीद के अनुसार प्रश्न-पत्र आसान था और मेरा पेपर अच्छा रहा। उम्मीद है मैं क्वालीफाई कर लुंगी। -पूनम कुमारी, गांव ककराला
----------
पेपर आसान था लेकिन गणित विषय में पूछे गए कुछ सवाल कठिन थे। जिस कारण उन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। परीक्षा से पहले नर्वस थी लेकिन पेपर अच्छा गया। -कनिका शर्मा, नांगल माला
--------
मेरे पास सेट बी का प्रश्न-पत्र था, उसमें एक मुहावरे से संबंधित सवाल पूछा गया था लेकिन मुहावरा ही नहीं दिया गया, जिस कारण ओएमआर शीट में क्या उत्तर भरे इसको लेकर असमंजस बना रहा। -सविता कुमारी, नारनौल
---------
मेरे पास सेट बी का प्रश्न-पत्र था जिसमें एक प्रश्न में हिंदी में विकल्प सी सही था और अंग्रेजी में विकल्प बी सही था। ऐसे में ओएमआर शीट में कौन सा विकल्प भरे इसको लेकर परेशानी हुई। आखिर में मैंने अंग्रेजी में दिए गए विकल्प के हिसाब से उत्तर भरा। -आरजू, गांव माधोगढ़
--------
यूट्यूब व अन्य ऑनलाइन माध्यम व सेल्फ स्टडी कर परीक्षा की तैयारी की थी। सबसे पहले मैंने प्रश्न-पत्र पढ़ा और मुझे खुशी हुई की अधिकतर प्रश्न ऐसे थे जिनके जवाब मुझे अच्छे से आते थे। -सौरभ, गांव नांगल मोहनपुर
-------
सेट बी के प्रश्न-पत्र में प्रश्न क्रमांक 145 से 148 तक की जगह प्रश्न-पत्र में 45, 46, 47 और 48 अंकित थे। हालांकि मैंने ओएमआर शीट में निर्धारित क्रमांक 145 से 148 के कॉलम में ही उत्तर दर्ज किए। वहीं कुछ प्रश्न में स्पेलिंग भी गलत थी, जिस कारण प्रश्न में पूछना क्या चाहते हैं यह स्पष्ट रूप से समझने में ज्यादा समय लगा। -बादल सिंह, गांव बुढ़वाल
...............

पेपर आसान रहा है और किसी प्रकार की क्लेरिकल मिस्टेक सामने नहीं आई। इस पेपर में सभी सवाल उचित रूप से दिए गए थे।-नेहा, महेंद्रगढ़
--------
पेपर में जीके और अंग्रेजी के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। इनमें कुछ प्रश्नों में समझने में दिक्कत आई। तैयारी के दौरान प्रश्नों का दोहराव नहीं किया गया।-प्रिया, कनीना
-----
मैं अपने भाई का पेपर दिलाने के लिए आया था। यहां पर बस के माध्यम से आया और इसमें किराया लिया गया लेकिन सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं आई।-विकास, सतनाली
-----
वर्जन
सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई। किसी प्रकार का नकल संबंधी मामला सामने नहीं आया और न ही प्रश्नों में गड़बड़ दिखाई दी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था उचित रही।

-योगेश सैनी, एसडीएम, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

फोटो संख्या:70- प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed