{"_id":"69c967b3d0f3135907032894","slug":"dr-krishna-arya-received-the-jagaddhatri-award-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137819-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. कृष्णा आर्या को मिला जगद्दात्री सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. कृष्णा आर्या को मिला जगद्दात्री सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04 डॉ. कृष्णा आर्या को जगद्दात्री सम्मान देती डॉ. कीर्ति काले। फाउंडेशन
विज्ञापन
नारनौल। इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फैस्टिवल भारत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या को साहित्यिक संस्था अहं ब्रह्मास्मि नव उद्घोष फाउंडेशन ने गुरुग्राम में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में जगद्दात्री सम्मान 2026 से विभूषित किया है।
गुरुग्राम के द एस्टर्स स्कूल में आयोजित इस सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवयित्री डॉ. कीर्ति काले मुख्य अतिथि रहीं। राष्ट्रपति अवाॅर्ड से विभूषित साहित्यकार एवं हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. मुक्ता ने अध्यक्षता की। साहित्यकार सविता चड्ढा विशिष्ट अतिथि रहीं।
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों, स्त्री सशक्तीकरण, बालिका सुरक्षा, प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, साहित्य के माध्यम से वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं वैश्विक प्रचार प्रसार में उपलब्धियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नारनौल की लोकगीतकार डॉ. कृष्णा आर्या को इस स्त्री शक्ति सम्मान से विभूषित किया गया है। आर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भारत का नाम रौशन किया है।
Trending Videos