सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eight trains to temporarily increase compartments

Mahendragarh-Narnaul News: आठ ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eight trains to temporarily increase compartments
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने आठ ट्रेनों में अस्थायी डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी से जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद भी रहेंगी और एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
Trending Videos

सबसे ज्यादा राहत महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और निजामपुर से दिल्ली, जयपुर, रेवाड़ी, भिवानी और बीकानेर की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे की ओर से गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल सेवाओं में द्वितीय साधारण श्रेणी में कुल 35 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था मई में लागू होगी। उन्होंने गाड़ी संख्या 19619-20 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 59631-32 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन, गाड़ी संख्या 19621-22 रेवाड़ी-फुलेरा- रेवाड़ी रेल सेवा, गाड़ी संख्या 59629-30 फुलेरा-जयपुर-फुलेरा रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09635-36 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेल सेवा में एक से 31 मई तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।
गाड़ी संख्या 14795-96 भिवानी-कालका-भिवानी रेल सेवा एक से 31 मई तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ाेतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 14705-06 भिवानी- ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा में दो मई से एक जून तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
गाड़ी संख्या 14725-26 भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से तीन मई से दो जून तक एवं मथुरा से चार मई से तीन जून तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ाेतरी की जाएगी। डिब्बों की बढ़ोतरी से यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed