सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six candidates in the field for councilor post in Ward 14 after Naam Vapsi

Mahendragarh-Narnaul News: नाम वापसी के बाद वार्ड 14 में पार्षद पद के 6 प्रत्याशी मैदान में

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six candidates in the field for councilor post in Ward 14 after Naam Vapsi
फोटो संख्या:73- चुनाव चिन्ह आवंटित करते चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह--स
विज्ञापन
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या 14 में रिक्त पार्षद पद पर होने वाले उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्र वापसी के दौरान विकास और सुमेर सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
Trending Videos

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल तक कुल 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। 27 अप्रैल को हुई जांच स्क्रूटनी में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बलजीत राज, सुरेंद्र, अशोक कुमार, बलजीत, प्रदीप यादव, अनूप यादव प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
अब उपचुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान कराया जाएगा व 13 मई को मतगणना होगी। प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
मतदान केंद्र के रूप में पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला को निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed