कनीना। गांव भोजावास में 10 मई को प्रस्तावित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए ग्रामीणों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने इसराणा, पड़तल, मोड़ी, गोमली, कटकई, मोहनपुर, भड़फ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि संत, महापुरुष, योद्धा व शहीद किसी एक जाति या समुदाय के नहीं होते बल्कि वे पूरे देश की आन-बान-शान होते हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का अवसर है। इस अवसर पर भागसिंह चेयरमैन, राकेश यादव, दानसिंह प्रजापत, मीर सिंह वैद्य मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X