सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees Accuse Government of Neglect

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Employees Accuse Government of Neglect
फोटो नंबर-37मांगों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को हड़ताल 11वें दिन भी जारी रखी जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
Trending Videos

धरने की संयुक्त अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान और गुरदयाल सिंह ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक फायर विभाग के कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता और नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कच्चे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही और न ही बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। धरने में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed