सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Enumerator Manju was honored for her excellent work.

Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रगणक मंजू को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Enumerator Manju was honored for her excellent work.
फोटो संख्या:-67 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सतनाली में प्रगणकों सम्मानित करते हुए एसडीएम योगे
विज्ञापन
सतनाली। जनगणना के प्रथम चरण में उपमंडल महेंद्रगढ़ में चल रहे मकान गणना कार्य को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर प्रगणक मंजू देवी को सम्मानित किया गया। सतनाली स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित समारोह में एसडीएम योगेश सैनी ने उनको सम्मानित किया।
Trending Videos

सहायक चार्ज अधिकारी जनगणना राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि मंजू देवी ने उपमंडल महेंद्रगढ़ में सबसे पहले मकान गणना का कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके इस समर्पण, कार्यकुशलता एवं समयबद्ध कार्य को देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सभी गणना कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक मंजू देवी से प्रेरणा लेते हुए अपने कार्यों में तेजी लाएं और सही एवं तथ्यात्मक आंकड़े एकत्रित करें, ताकि जनगणना 2027 का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहेगा, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और कार्य में गुणवत्ता आएगी। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य नरेंद्र यादव, प्रवक्ता नरेश कुमार नीरू, अनूप, हरीश रोहिल्ला, प्रदीप कुमार, सौरभ, बल्ले राम सहित विद्यालय स्टाफ एवं एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed