सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers in Julana are showing no interest in biometric verification.

Mahendragarh-Narnaul News: जुलाना में बॉयोमीट्रिक में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे किसान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Julana are showing no interest in biometric verification.
12जेएनडी18: जुलाना की अनाजमंडी में पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के किसान मंडी में फसल तो लेकर आ रहे हैं लेकिन अभी तक किसानों ने बायोमीट्रिक नहीं करवाई है। इसके चलते किसानों की फसल नहीं बिक रही। मंडी में अब तक 2,51,767 किवंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
Trending Videos

जुलाना की नई अनाज मंडी में 2,45,518 क्विंटल, पुरानी अनाज मंडी में 9074 क्विंटल, फतेहगढ़ के खरीद केंद्र में 175 क्विंटल आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक 3720 किसानों के गेट पास कटे हैं। इसमें 3055 किसानों ने बायोमीट्रिक करवाई लेकिन 665 किसानों ने अभी तक बायोमीट्रिक नहीं करवाई। इससे किसानों की फसल नहीं बिक पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामलों कलां खरीद केंद्र पर बारदाना न पहुंचने से किसानों में रोष
जुलाना अनाजमंडी के अंर्तगत आने वाले शामलों कलां खरीद केंद्र पर गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन यहां अभी तक बारदाना नहीं पहुंचा है। इस कारण किसानों का सरकार और प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि इस सेंटर पर एफसीआई की खरीद को बदलकर किसी अन्य एजेंसी (हैफेड) के माध्यम से खरीद करवाई जाए। शामलो कला सेंटर पर 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी बारदाना उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके चलते किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शामलों कलां खरीद केंद्र पर शामलो कला, रामकली, ढिगाना, पड़ाना, निडानी, खीमाखेड़ी, शामलो खुर्द , गोसाई खेड़ा, गतोली समेत कई गांवों का गेहूं आता है। बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर सेंटर पहुंच रहे हैं लेकिन खरीद न होने से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
किसान रामपाल, धर्मसिंह, प्रेमसिंह ने कहा कि एफसीआई के माध्यम से खरीद होने के कारण बरदाना नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं एफसीआई अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अभी तक ‘लस्टर लॉस’ का लेटर नहीं आया है। लेटर मिलने के बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके बाद ही बारदाना उपलब्ध कराया जाएगा।

वर्जन
बार-बार किसानों से बायोमीट्रिक के लिए जागरूक किया जा रहा है। अगर कोई किसान बायोमीट्रिक नहीं करवाता है तो उसे फसल बेचने में परेशानी होगी। आढ़ती मंडी में आने वाले किसानों की बायोमीट्रिक अवश्य करवाएं। - कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना।


वर्जन
शामलों कलां खरीद केंद्र पर अभी तक बारदाना नहीं पहुंचा है तो संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। जल्द से जल्द मंडी में बारदाना भेजा जाएगा। किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - मोहम्मद इमरान रजा, उपायुक्त जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed