पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fitness of Mahendragarh players assessed for the Karate Grand Championship.

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे महासंग्राम के लिए जांची महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों की फिटनेस

Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fitness of Mahendragarh players assessed for the Karate Grand Championship.
फोटो संख्या:66- अभ्यास करते ​खिलाड़ी--स्रोत- कोच
महेंद्रगढ़। जिले में कराटे महासंग्राम प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों की फिटनेस जांच शुरू कर दी गई है। उद्देश्य यह है कि खिलाड़ी बेहतर फिटनेस के साथ प्रतियोगिता में उतरकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के कोच लोकेश सैनी ने बताया कि हांसी में 11 और 12 जुलाई को कराटे महासंग्राम सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले के 60 खिलाड़ी जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि फिटनेस इस प्रतियोगिता की सबसे महत्वपूर्ण तैयारी है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी का वजन, शारीरिक संतुलन और अभ्यास की स्थिति की बारीकी से जांच की जा रही है। जिन खिलाड़ियों का वजन अपने तय भार वर्ग से अधिक या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण शिविर भी शुरू किया जा रहा है। इसमें उन्हें कराटे की तकनीक, गति, स्टैमिना, संतुलन और मुकाबले की रणनीतियों का अभ्यास कराया जाएगा। कोच का कहना है कि लगातार अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे, जिससे मुकाबला और भी चुनौतीपूर्ण होगा।

इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी का अनुभव भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed