{"_id":"69d011fae68941cfec0042a8","slug":"for-the-first-time-gate-pass-exceeded-100-mustard-was-sold-outside-the-market-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138067-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार गेटपास 100 के पार, मंडी के बाहर बिकी सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार गेटपास 100 के पार, मंडी के बाहर बिकी सरसों
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नई अनाज मंडी में सरसों की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। सरसों खरीद के 7 दिन बाद नई अनाज मंडी में शुक्रवार को पहली बार 100 से अधिक गेटपास जारी किए गए। गेटपास जारी होने के बाद केवल 10 प्रतिशत सरसों की मंडी में ढेरी लगी। बाकी सरसों की गाड़ी 10 से 15 मिनट तक मंडी में घूमकर तेल मिलों की तरफ चली गईं।
नई अनाज मंडी में अब तक करीब 13 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है लेकिन मंडी में सरसों की टीन शेड को छोड़कर कहीं भी सरसों की ढेरी नजर नहीं आ रही है। अधिकतर सरसों तेल मिलों पर ही बिक रही है। वहीं एमएसपी की तुलना में बाजार भाव अधिक होने के कारण सरकारी खरीद शून्य बनी हुई है।
नियमों के अनुसार तेल मिल संचालक किसानों से सीधे खरीद नहीं कर सकते और खरीद केवल आढ़तियों या सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही होनी चाहिए। इसके बावजूद मंडी में पहुंचने वाले सरसों से लदे वाहन 10 से 15 मिनट तक चक्कर काटने के बाद बाहर निकलकर तेल मिलों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे सरसों की जमाखोरी होने की संभावना भी बनी हुई है।
-- -- -- -- -
अटेली में सबसे ज्यादा सरसों की आवक
सरसों खरीद के दौरान अब तक सबसे ज्यादा आवक अटेली मंडी में हुई है। नारनौल में करीब 13 हजार व अटेली में 40 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। शुक्रवार को नारनौल में 100 व अटेली में 175 गेटपास जारी किए गए। वहीं, नारनौल में 1300 व अटेली में 3 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नांगल चौधरी में अभी भी निजी व सरकारी खरीद में सरसों की आवक शून्य बनी हुई है।
वर्जन :
एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के गेटपास ई-खरीद व अन्य किसानों के गेटपास ई-नाम पोर्टल के तहत जारी किए जा रहे हैं। किसानों से अपील है कि नियमानुसार अनिवार्य दस्तावेज लेकर मंडी आए ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -नुकुल यादव, सचिव, नई अनाज मंडी, नारनौल।
Trending Videos