सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four Students from the State, Including Dhruv Gautam, to Shine on the International Science Stage

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मंच पर चमकेंगे ध्रुव गौतम सहित प्रदेश के चार छात्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four Students from the State, Including Dhruv Gautam, to Shine on the International Science Stage
फोटो नंबर-19ध्रुव गौतम। छात्र
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र ध्रुव गौतम सहित हरियाणा के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन सकुरा साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ है। ध्रुव गौतम साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता एक पीटीआई शिक्षक हैं। विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि इसका पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी।
Trending Videos

देशभर से कुल 56 छात्रों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है। इनमें फतेहाबाद की सपना, भिवानी की खुशी और फतेहाबाद की दीक्षा भी शामिल हैं। ये सभी छात्र 24 से 30 मई तक जापान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए छात्रों को 22 मई को दिल्ली रिपोर्ट करना होगा और 23 मई को वे जापान के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से संवाद करेंगे व रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इसके अलावा वे जापान की प्रमुख विश्वविद्यालयों और रिसर्च लैब का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed