{"_id":"69f2405906cb9913ac01bdb5","slug":"fraud-of-on-the-pretext-of-blocking-a-credit-card-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139231-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्रेडिट कार्ड ब्लॉक के नाम पर 71 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्रेडिट कार्ड ब्लॉक के नाम पर 71 हजार की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर गांव सेहंलग निवासी कृष्ण को झांसे में लेकर उसके खाते से 71 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगों ने पीड़ित के नाम पर पर्सनल व कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन भी ले लिया। इसकी ईएमआई अब खाते से कट रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सेहंलग निवासी कृष्ण ने बताया कि 9 फरवरी की रात उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक नहीं कराया तो 5 हजार रुपये चार्ज लगेगा। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन कार्ड ब्लॉक करने के बहाने उससे ओटीपी और बैंक से जुड़ी जानकारी ले ली।
पीड़ित के अनुसार कॉल कटने के बाद जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 71,335 रुपये निकल चुके थे। साथ ही आरोपी ने पर्सनल लोन की राशि 47720 रुपये उसके खाते में डिस्बर्स हुए थे।
इसके अलावा 96,227 रुपये का कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन भी ले लिया गया जिसकी रकम खाते में नहीं आई लेकिन उसकी ईएमआई हर महीने कट रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos