सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Happy Cards Arrive After a Year and a Half Distribution to Now Take Place via OTP

Mahendragarh-Narnaul News: डेढ़ साल बाद पहुंचे 34 हजार हैप्पी कार्ड, अब ओटीपी के जरिये होगा वितरण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Happy Cards Arrive After a Year and a Half Distribution to Now Take Place via OTP
फोटो 1 नारनौल डिपो में हैप्पी कार्ड वितरित करते कर्मी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नारनौल डिपो में 34,458 हैप्पी कार्ड पहुंच गए हैं। इससे डेढ़ साल से कार्ड के लिए चक्कर काट रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब आवेदकों को तारीख पर तारीख मिलने के बजाय सीधे कार्ड मिल सकेंगे।
Trending Videos

हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। अगस्त 2024 तक जिले में करीब एक लाख लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। इनमें से नवंबर 2024 तक करीब एक लाख कार्ड बनकर डिपो पहुंच गए थे और उनका वितरण भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 तक जिले भर में 33,975 नए आवेदन प्राप्त हुए। नियमों के अनुसार आवेदन के एक महीने के भीतर कार्ड तैयार होकर डिपो पहुंच जाने चाहिए थे लेकिन डेढ़ साल से कार्ड नहीं आने के कारण आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी
अभी तक करीब 700 हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि आगे भी इसी प्रक्रिया के तहत बाकी आवेदकों को ओटीपी भेजकर कार्ड वितरण किया जाएगा।।
ओटीपी मैसेज के बाद ही मिलेगा कार्ड
डिपो में बड़ी संख्या में कार्ड पहुंचने के बावजूद उनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि व्यवस्था बनी रहे। इसके तहत पहले चरण में 5 हजार आवेदकों को ओटीपी भेजे जा रहे हैं। जिन लोगों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा, वे डिपो पर जाकर ओटीपी दिखाकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
बॉक्स
मैंने सितंबर 2024 में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन डेढ़ साल से हैप्पी कार्ड डिपो नहीं पहुंचे थे जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।-राहुल, गांव भुंगारका



बॉक्स

मैंने तीन कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी केवल 2 कार्ड के लिए ही संदेश आया है। मेरे बेटे का कार्ड मिलना अभी बाकी है, कार्ड तो आ गया है लेकिन अभी फोन पर संदेश नहीं आया है ।-बिरेंद्र, गांव रिवासा

वर्जन:


डिपो में हैप्पी कार्ड पहुंच चुके हैं। जिन आवेदकों के पास मैसेज पहुंच रहे हैं उन्हें हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। अपील है पंजीकृत मोबाइल पर संदेश आने के बाद ही कार्ड लेने डिपो पहुंचे ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। -देवदत्त, महाप्रबंधक नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed