सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hours of Waiting No Shelters or Amenities Travelers Hardships Mount

Mahendragarh-Narnaul News: घंटों इंतजार, शेल्टर न सुविधा, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hours of Waiting No Shelters or Amenities Travelers Hardships Mount
फोटो 2बायल रोड पर पेड़ो के नीचे खड़े रहकर बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। ग्राम बायल में बस क्यू शेल्टर नहीं होने से ग्रामीण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी, बरसात और तेज धूप में यात्रियों को पेड़ों की छांव में खड़े होकर यातायात साधनों का इंतजार करना पड़ता है। गांव में पर्याप्त बस सेवा नहीं होने और निजी साधनों की कमी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Trending Videos


रावता की ढाणी निवासी विष्णु ठाकुर ने बताया कि बस अड्डे पर एक घंटे से अधिक इंतजार करने के बावजूद बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलती। बायल रोड पर केवल ट्रक, डंपर और ट्राले चलते हैं लेकिन वे यात्रियों को बैठाते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि यहां बस सेंटर नहीं होने से यात्रियों को धूप, गर्मी और बरसात में पेड़ों के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
वहीं गांव पांचनोता के रामस्वरूप ने कहा कि नयागांव और पांचनोता दोनों जगह बस क्यू शेल्टर नहीं बने हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों गांवों में बस सेंटर बनाए जाने चाहिए।
गांव बायल के मदन ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या बस अड्डे का अभाव है। एक छोटा बस क्यू शेल्टर बनने से यात्रियों को गर्मी और बरसात में राहत मिल सकेगी। फिलहाल सभी यात्री पेड़ों का सहारा लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed