{"_id":"6a81fe1a132f3459c800d067","slug":"mahendragarh-kanina-celebrates-the-glory-of-the-tricolour-the-message-of-patriotism-resonates-across-the-region-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129146-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगे की शान में महेंद्रगढ़-कनीना, जगह-जगह गूंजा देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगे की शान में महेंद्रगढ़-कनीना, जगह-जगह गूंजा देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
फोटो संख्या: 69- भगवान परशुराम चौक ध्वजारोहण करते शहरवासी--स्रोत- शहरवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़/कनीना। स्वतंत्रता दिवस पर महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम चौक पर मिस्त्री लालचंद, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लवानिया और मनोहर लाल झूकिया ने ध्वजारोहण किया। लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
नांगल मोहनपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर ध्वजारोहण के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
रावमावि डुलाना में सूबेदार मेजर चंदगी राम ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत ने विद्यालय स्टाफ को सम्मानित किया। कनीना मंडी में व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया और देश के विकास में योगदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधिक सेवक विजय सिंह को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने नशामुक्ति, पौधरोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। डॉ. आंबेडकर स्मारक समिति ने दलितों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को चिंताजनक बताते हुए सामाजिक बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।