फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's boundaries to expand; land from 10 villages to be included in urban Mahendragarh's boundaries to expand; land from 10 villages to be included in urban limits.limits.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ का बढ़ेगा दायरा, 10 गांवों की जमीन होगी शहरी सीमा में शामिल

Sun, 16 Aug 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's boundaries to expand; land from 10 villages to be included in urban Mahendragarh's boundaries to expand; land from 10 villages to be included in urban limits.limits.
फोटो संख्या:59- महेंद्रगढ़ शहर मैपिंग के दौरान ड्रोन से ली गई फोटो--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के लगातार बढ़ते विस्तार और आसपास विकसित हो रही आबादी को देखते हुए नगर पालिका ने सीमा विस्तार की योजना तैयार की है। शहर से सटे दस गांवों के हिस्सों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। संबंधित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अब प्रस्ताव की जांच के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका महेंद्रगढ़ को नगर परिषद में अपग्रेड करने की प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए प्रस्तावित सीमा विस्तार मानचित्र में शहर का दायरा वर्तमान क्षेत्रफल से करीब चार गुना बढ़ाने की योजना है। इसके तहत 10 गांवों की भूमि को शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर सीमा में शामिल होने वाले क्षेत्रों के निवासियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। भविष्य में यहां संपत्ति कर, भवन निर्माण उपविधियां, नक्शा स्वीकृति और अन्य शहरी नियम लागू हो सकते हैं। वहीं सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.92 वर्ग किमी से बढ़कर 32.57 वर्ग किमी
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सर्वे एवं मैपिंग दस्तावेज के अनुसार वर्तमान में नगर पालिका महेंद्रगढ़ का क्षेत्रफल 8.92 वर्ग किलोमीटर है। प्रस्तावित विस्तार के बाद यह बढ़कर 32.57 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इस तरह 23.65 वर्ग किलोमीटर यानी 5842.90 एकड़ अतिरिक्त भूमि शामिल होगी।
इन गांवों को शामिल करने की योजना
नगर पालिका की योजना के अनुसार रिवासा, माजरा खुर्द, बुंदेबाज नगर, भांडोर नीची, चमधेड़ा, सलीमाबाद, महेंद्रगढ़, पायगा, खायरा और जाटवास गांवों की शहरी सीमा से सटी भूमि को प्रस्तावित नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इससे तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियां, संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भविष्य के विस्तार वाले क्षेत्र नगर निकाय के अधिकार क्षेत्र में आ जाएंगे।
विशेषज्ञ की राय
पूर्व एमई बस्तीराम ने बताया कि नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए सर्वे के आधार पर सीमा निर्धारित की जाएगी। इसके लिए आसपास के गांवों की भूमि के खेवट नंबर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। शहरी सीमा बढ़ने से क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में वृद्धि होगी जिससे नगर परिषद बनने की संभावना मजबूत होगी।

...........
नगर पालिका के क्षेत्र का विस्तार करने के लिए योजना बनाई गई है। सर्वे करवाकर रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। प्रस्ताव मंजूर होने पर नगर परिषद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उम्मीद है कि सरकार की ओर से जल्द मंजूरी मिल जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article