{"_id":"6a0ca7881e7ca4137e053a43","slug":"mercury-crosses-45-1200-motors-of-waterworks-are-failing-trip-horns-are-spoiling-the-game-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126617-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पारा 45 पार....जलघरों की 1200 मोटर दे रहीं जवाब, ट्रिप हाउन बिगाड़ रही खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पारा 45 पार....जलघरों की 1200 मोटर दे रहीं जवाब, ट्रिप हाउन बिगाड़ रही खेल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 गांव देवास जलघर में लगी पेयजल आपूर्ति की मोटर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब पेयजल आपूर्ति पर आने लगा है। क्षेत्र में जलघरों पर लगी मोटरें भी एक घंटे में हीट होने से ऑटोमेटिक ट्रिप डाउन कर रही हैं। मोटरों को ठंडा होने में भी एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। ऐसे में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का खेल भी बिगड़ रहा है।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 37 छोटे बड़े जलघरों पर 20 एचपी से लेकर 120 एचपी तक की मोटरें पेयजल आपूर्ति में प्रयोग की जा रही हैं। अत्याधिक गर्मी होने से यह मोटरें भी अब जवाब देने लगी हैं।
भीषण गर्मी के बीच ट्रिप हाउन की समस्या ने क्षेत्र में पहले से राशनिंग आधार पर हो रही पेयजल व्यवस्था की रफ्तार बिगाड़ दी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जलघरों पर लगी ऑटोमेटिक मोटरें अधिक गर्म होकर बार-बार बंद हो रही हैं जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जलघरों पर लगी ऑटोमेटिक मोटरें पर भी इन दिनों अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
जलघर संचालकों के अनुसार मोटरें लगातार करीब एक घंटे तक चलने के बाद अत्यधिक गर्म होकर ट्रिप कर जाती हैं। इसके बाद उन्हें ठंडा होने में भी लगभग एक घंटा लग रहा है। ऐसे में दो-दो घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। कई क्षेत्रों में निर्धारित समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं स्थिति को और गंभीर लो वोल्टेज की समस्या बना रही है। बिजली का वोल्टेज कम होने से मोटरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है जिसके कारण उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर मोटरें पर्याप्त गति से पानी नहीं खींच पा रहीं।
गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने से मोटरों पर भार अधिक है। विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था और तकनीकी सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारु रखी जा सके।
-- -- -- -- -- --
- वर्जन:
अत्याधिक गर्मी के कारण जलघरों पर लगी मोटरें ट्रिप डाउन कर रही हैं। आधुनिक तकनीकि पर आधारित यह मोटरें ऑटोमेटिक मोड पर काम करती हैं। अधिक हीट होते ही ऑटोमेटिक बंद हो जाती हैं और ठंडा होने में भी करीब एक घंटे का समय लगता है। ऐसे में वैकल्पिक व स्टैंड बाई पर रखी मोटरों का सहारा लेना पड़ रहा है लेकिन आपूर्ति सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।

Trending Videos