{"_id":"69cab65326aff6f68a0ca48c","slug":"municipal-chairperson-no-shortage-of-petroleum-products-and-fertilizers-deputy-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137866-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03पेट्रोलियम पदार्थ व उर्वरक वितरक एजेंसी संचालक को संबोधित करते डीसी। विभाग
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को स्थानीय सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के साथ सभागार में बैठक की। डीसी ने कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और फर्टिलाइजर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी नागरिक को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त ने कहा कि कुछ समय पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण तरीके से समस्याएं पैदा करने की कोशिश की थी। इस कारण आम जनता में थोड़ी संशय की स्थिति बनी थी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
उपायुक्त ने सभी वितरकों और एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने व्यवसाय को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चलाएं। उन्होंने कहा कि इस समय प्रशासन का मुख्य फोकस होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है ताकि जनता को उनके घर पर ही सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी एजेंसी या व्यक्ति इस स्थिति का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेगा या कालाबाजारी में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सरकार के नियमानुसार कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos